फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के अभाव के कारण दलहन और तिलहन की हो सकती है किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। आषाढ़ की खेती में जहां किसानों के खेतों से मक्का की फसल गायब हो गई। वहीं अब रबी की फसल भी बारिश के अभाव में प्रभावित हो रही है। पानी के अभाव में खेत बंजर की स्थिति में पड़े हुए है। जहां सिंचाई के साधन उपलब्ध है। वहां तो किसान किसी तरह से पानी देकर अपने खेतों की जुताई बुआई में लगे हुए है। लेकिन जहां सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, वहां के किसान अपने खेतों में प्रकृति के भरोसे मसूरी, चना, सरसों आदि की बुआई कर कुछ ना कुछ अन्न का उपार्जन कर लेते थे। इस साल दलहन और तिलहन का अभाव झेलने को पड़ सकता है। जिन खेतों में किसान दलहन और तिलहन की खेती करते थे। वह खेत सूखे की चपेट में आने के कारण बंजर की स्थिति में हो गये है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। वहीं जिन खेतों में सिंचाई का साधन भी है उन खेतों में पानी इतना ज्यादा लग रहा है कि किसान को खेतों से पैदावार निकालने में बहुत ज्यादा खर्चा उठाना पड़ेगा। क्षेत्र के किसान दुर्गा शंकर पांडेय, प्रकाश मिश्रा, मैनेजर सिंह आदि का कहना है कि जहां सिंचाई का साधन है वहां तो भगवान भरोसे कुछ ना कुछ तो हो ही जाएगा। लेकिन जहां सिंचाई का साधन ही नहीं है। उन खेतों को तो वैसे ही परती के रूप में छोड़ना मजबूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें