बलिया। शहर में वृंदावन से आई इस्कान की टीम द्वारा विभिन्न मुहल्लों में घूम कर हरिभजन कर श्रीमद्भागवत कथा का जनजागरण कर लोगों से इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रही है। शनिवार को भृगुमंदिर, सतनी सराय, कदमचौराहा, राजपूत नेवरी में जनजागरण कर श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित भी किया। इस टीम में सीताराम दास, गोपीरंजन दास, नारद जी, अजय हरिदास, मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।