फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी कालेज चौराहे से मिड्ढी चौराहा तक हटाए गए पटरी दुुकानदारों ने अपनी जीविका को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। पटरी दुकानदारों ने मांग की कि पथ विक्रेता जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनिमय 2014 के तहत दुकानदारों को बसाने की शीघ्र व्यवस्था की जाए। कहा कि सड़क के पटरियों पर बसे दुकानदारों को हटाने के समय कहा गया कि उन्हें शासन के मंशा के अनुरूप नगर में आजीविका चलाने के लिए स्थान दिया जाएगा। लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी उन्हें किसी प्रकार के रोजी-रोजगार करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई। जबकि शासन की मंशा है कि पटरी दुकानदारों की जीविका की रक्षा के लिए वेंडिंग जोन बनाकर सबको जगह दी जाएगी। इस मौके पर मोहन दुबे, विनोद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, गौरीशंकर, प्रमोद कुमार गोड, मदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें