फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम ने पेट्रोल पंप का लिया सेंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अखनपुरा स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर घटतौली एवं मिलावटी किये जाने की शिकायत पर बुधवार को जांच करने के लिए टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने जांच के लिए सैंपल लिए। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर निरीक्षक विधिक माप विभाग गया प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक रसड़ा श्याम नाथ एवं इंडियन आयल आईओसी के दिव्य प्रकाश की देखरेख में टीम ने 6 लीटर पेट्रोल एवं तीन लीटर डीजल का सैंपल लिया। इंडियन आयल आईओसी दिव्य प्रकाश ने बताया तेल की गुणवत्ता की जांच के लिये तेल के सैंपल को मुगलसराय भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट 10 दिन के अंदर आएगी। दोषी पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि 18 मार्च को उक्त पेट्रोल पंप से पेट्रोल एवं डीजल भरवाने वाले चार पहिया वाहन एवं कुछ दुपहिया सवारों ने मिलावटी तेल होने का संदेह जताते हुए इंजन सीज होने की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें