फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों का पानी सड़क पर बहने राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह(बलिया)। देश में एक तरफ जहां पूरे देश में स्वच्छ्ता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बांसडीह ब्लाक के खरौनी गांव के दलित बस्ती में जाने वाली सड़क के किनारे बनी नालियां सफाई के अभाव में बजबजा रही। जिससे नाली का गंदा पांनी सड़क पर बह रहा है। जिससे नाराज दलित बस्ती के रहवासियों ने युवा समाज सेवी शशिकान्त सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी बलिया तथा उपजिलाधिकारी बांसडीह सहित सम्बन्धित अधिकारियों को पत्रक भेज ध्यान आकृष्ट कराया है। भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि दलित बस्ती होने के चलते हम लोगों से शासन-प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रही है। हमारे बस्ती में कभी भी सफाई कर्मी नहीं आते है और न ही कभी सड़क व नालियों की सफाई करते है। गन्दगी इतनी बढ़ गई है कि कभी भी हम बस्ती वाले संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना हमेशा बनी रहती है। इस बस्ती में जाने आने वाले लोगों को उस बदबूदार गन्दे पानी से हो कर गुजरना पड़ता है। नालियों के ऊपर से बह रहा बदबूदार गंदा पानी जिसके चलते वहाँ रहना मुश्किल हो गया है। बस्तीवासियों ने नालियों को ठीक कराने के साथ ही साफ सफाई करने की मांग की। शिकायत कर्ताओं में रामायण राम, सुखलाल, श्रीनाथ राम, मदन राम, लल्लन राम, ओमप्रकाश राम, तेतरी देवी, रामकली देवी, जीरा देवी, छेदी राम, बच्चालाल राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें