फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. बासुदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। समाजसेवी मून छपरा निवासी वासुदेव पांडेय कि पुण्य तिथि उनके गांव मून छपरा में मनायी गयी। इस अवसर पर स्व. वासुदेव पांडेय के पुत्र एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता डा. भोला पांडेय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सचिदानंद तिवारी, सीबी मिश्र, कमलेश सिंह, अरुण कुमार मिश्र, राजनाथ पांडेय, विजय मिश्र सहित सैकड़ों लोगों ने स्व. वासुदेव पांडेय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके साथ ही 250 गरीबों में कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर डा. भोला पांडेय ने कहा कि बगैर माता-पिता के आशीर्वाद के कोई भी व्यक्ति आगे नहीं बढ़ सकता। इस मौके पर एसडी एम बैरिया राधेश्याम पाठक ने कहा कि डा. भोला पांडेय राजनीति में लंबी छलांग लगाने के बाद भी अपने गांव से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें