हल्दी। हरि ओम बाल संघ कमेटी बबुरानी हल्दी के तत्वावधान में मंगलवार को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कक्षा छह से लेकर 12 वीं तक के 565 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। क्षेत्र के बबुरानी स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर में मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुआ। जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षा संचालन व देख रेख का जिम्मेदारी उठाने वालों में पंडित जयकुमार ओझा, मुकेश ओझा, क्षितिज तिवारी गोलू, दिलीप गुप्त, विनोद ओझा, शिवजी पासवान, जितेंद्र आदि रहे। वहीं दूसरी ओर बहादुपुर के छत्र छाया समिति बालसंघ के बच्चों द्वारा श्री सरस्वती पूजन समारोह किया गया। इस दौरान मंगलवार को ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता किया गया, जिसमें क्षेत्र के 90 बच्चों ने भाग लिया। परिणाम बुधवार को जारी होगा। बलराम जयसवाल, आनंद तिवारी, महेश श्रीवास्तव, नितेश चौबे गोलू, राजू जायसवाल, रितिक पांडेय आदि लोग रहे।