बेल्थरारोड । स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत किन्नर समाज ने नगर वासियों को स्वच्छता के लिए जागरुक करने का बीड़ा उठाया है ।भोली किन्नर की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ निकले जन-जागरूकता अभियान को नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व आयोजित समारोह में चेयरमैन गुप्त ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आम जन से स्वच्छबेल्थरा, स्वस्थ बेल्थरा को मूर्तरुप देने के लिए जोर -शोर से जुट जाने का आवाहन किया। तत्पश्चात भोली किन्नर एंड पार्टी ने नगर में घूम-घूमकर गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया7 स्वच्छता के प्रति किन्नरों की पहल कदमी चर्चा का विषय बना हुआ है ।