बलिया। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल अधिकारियों एवं आरपीएफ द्वारा चलाए गए अभियान में 17 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया और चालान कर दिया गया। इस दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राय ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 लोगों को बिना टिकट एवं अनाधिकृत रूप से स्टेशन पर घूमते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।