फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद जयंती का लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक जापलिनगंज स्थित जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित की गई। जिसमें स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंच हिंदू युवा संकल्प दिवस तथा विविध प्रतियोगिताओं की तैयारियों के पदाधिकारियों को अलग-अलग योजनाओं का प्रमुख बनाया। हिंदू युवा संकल्प दिवस के संयोजक के रुप में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर एवं संर्पूण प्रतियोगिताओं के संयोजक के श्रीकृष्ण शाह को मनोनित किया गया। आयोजक मंच के जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे ने कहा कि 11 जनवरी को प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के साथ-साथ संगठन के उन जिम्मेदार पदाधिकारियों को प्रोन्नति किया जाएगा। जिन्होंने संगठन में अपनी आस्था एवं जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन किया है। बैठक में रिंकू दूबे, जितेंद्र ठाकुर, राजेश गुप्ता महाजन, गोपाल जी वर्मा, मनोज चौबे, जयप्रकाश गहलौत, सौमित्र पांडेय, संजीव उपाध्याय, शंभू चौरसिय रहे। अध्यक्षता मंगलदेव चौबे तथा संचालन संतोष गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें