फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खपड़िया बाबा आश्रम में रुद्र यज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर श्रीपालपुर में खपड़िया बाबा के 33वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रुद्र यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इससे पहले मंगलवार को पञ्चाङ्ग पूजन व मंडप प्रवेश किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं की ओर से मंडप परिक्रमा शुरू हो गई है। रुद्र यज्ञ 30 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें बाहर से आए पंडितों के साथ क्षेत्रीय पंडितों ने भाग लिया। यज्ञ में अमित उपाध्याय मुख्य यजमान के साथ ही अनंत तिवारी ,पवन कुमार, कन्हैया जी, संतोष सोनी, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, ओम प्रकाश दुबे, लल्लन यादव, परशुराम यादव ने यजमान के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें