फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बैठक को किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। ग्राम सभा बेलहरी की तीन रिक्त सस्ते गल्ले की दूकानों के आवंटन मंगलवार को होना था। जिसके लिए नोडल अधिकारी से लगायत सभी विभागीय कर्मचारी मौजूद हो गए थे। लेकिन ग्रामीणों की उपस्थिति प्रयाप्त न होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। बेलहरी ग्राम प्रधान नीलम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत भवन पर बैठक की गई। जिनमें बेलहरी गांव के पुरवा गायघाट, धर्मपुरा और शुक्ल छपरा के ग्रामीणों की उपस्थिति अनिवार्य थी। लेकिन मानक के अनुरूप ग्रामीण उपस्थित नहीं हो सके। बैठक में जिले से अधिकृत नोडल अधिकारी सुभाष जी ने कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित कर दिया। ब्लाक मुख्यालय की ओर से नामित ग्राम विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, टुकर बिन्द, शंकर बिन्द, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह, छोटेलाल सिंह, चुन्ना दूबे, हरेराम सिंह , मनोज सिंह , दीपक सिंह , केशव शुक्ला, भगवान शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें