फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम दीप जलाकर मनाया दीप महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा । स्थानीय गांधीपार्क के सरोवर पर बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीपमहोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं द्वारा एक दीप शहीदों के नाम दीप जलाकर हजारों शहीदों को नमन किया। पूरा सरोवर ही दीपो की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका चुनाव प्रभारी मुन्ना द्विवेदी ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारो के साथ शहीदों को नमन कर दीप जलाकर इस वर्ष शहीदों के नाम दीपावली मनाने का संकल्प लिया। चाइनीज समानो का बहिष्कार कर स्वदेशी निर्मित सामानों का प्रयोग करने का आह्वान किया। वाल्मीकि तिवारी, निवर्तमान चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, राजेश गुप्ता, रामजी स्टेट, अनिल सिंह, दिनेश सिंह गोधन, हर्ष नरायन सिंह, गोविंद गुप्ता, संदीप सोनी, गोपाल जी सोनी, दिनेश तिवारी, राकेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें