बलिया। जिले के समस्त राजकीय स्कूलों में सभी मुलभूत सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्देश जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने दिया है। इसी का जायजा लेने के लिए उन्होंने सोमवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज का औचक निरीक्षण किया। क्लासरूम, शौचालय समेत परिसर की साफ सफाई को बेहतर रखने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि स्कूल में जहां भी कबाड़ रखा है उसे हटवाएं। शौचालय खराब स्थिति में देख नाराजगी जताई। सचेत किया कि इसे शीघ्र ठीक कराएं। विद्यालय में कक्षाओं में पंखे, शौचालय, परिसर की साफ सफाई प्राथमिकता पर होना चाहिए। फर्नीचर की कमी हो तो उसे भी दूर कर लिया जाए। निरीक्षण के बाद परिसर में बने नये शौचालय को तत्काल हैण्डओवर करने का निर्देश ठेकेदार को दिया।