फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकासखंड मुरली छपरा के ग्राम सोनकीभांट में पंचायत के लोगों ने महिला ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। इस गांव के दर्जनों लोगों ने ग्राम प्रधान पर मनमानी करने तथा आवास में अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त व जिलाधिकार को ज्ञापन सौंपा। शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार सिंह, रामबहादुर सिंह, दीनानाथ सिंह सहित नौ लोगों ने आरोप लगाया है कि यहां की प्रधान शारदा देवी द्वारा मिड-डे-मिल, मनरेगा, 14वां वित्त समेत विभिन्न योजनाओं में मनमानी की जा रही है। इसके साथ ही किसी भी दिन स्कूल में समयानुसार न तो भोजन बनता है और न ही इसकी माकूल व्यवस्था ही की जाती है। गरीबों के आवास में भी वसूली की गई है। ग्रामीणों ने प्रधान के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस बाबत ग्राम प्रधान शारदा देवी ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने हिसाब से पंचायत का संचालन कराना चाहते हैं। ऐसा नहीं होने पर वह तरह-तरह के आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें