लालगंज। मुरलीछपरा ब्लाक के बीडीओ रंजीत कुमार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया है। बुधवार को कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने बीडीओ पर अभद्र भाषा बोलने के आरोप के साथ ही कार्य कराने की अनुमति नहीं देने सहित कई आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने इस दौरान बीडीओ कक्ष में ताला भी जड़ दिया। कहा कि जब तक बीडीओ का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर श्याम सुन्दर तिवारी, मुरली ओझा, प्रमोद प्रसाद, संतोष राम, रमेश, पंकज, अश्वनी सिंह आदि थे।