बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करें। जटिल प्रकरणों को 15 दिनों में निस्तारण कर वेबसाइट पर अपलोड करें। कहा कि समय सीमा के अंतर्गत शिकायतों का निस्तारण न किये जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध दंडानात्मक कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने कहा कि 23 जुलाई तक तहसील दिवस की लंबित शिकायतों एवं मीसिंग का सभी संबंधित अधिकारी निस्तारण कराकर संबंधित तहसीलों में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बताया कि तहसील बैरिया में 165, बेल्थरारोड में 176, सदर में 267, बांसडीह में 154, रसड़ा में 74, सिकंदरपुर में 95 प्रार्थना पत्र अनिस्तारित हैं।