बलिया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले रक्तदान कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विनोद श्ंाकर दूबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म के सौ वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक रक्तदान कराने जा रही है। जिसमें जनपद के सभी मंडलों से हजारों की संख्या में लोग सहभागिता करेंगे। रक्तदान कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भाजपा के रक्तदान के पुनीत कार्यक्रम में एक से सात अगस्त तक जनपद के सभी मंडलों में रक्त परीक्षण तथा नौ अगस्त को बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संचालन भाजयुमो के जिला संयोजक पीयूष चौबे ने किया। रक्तदान शिविर के नगर प्रभारी संजीव कुमार डंपू, रमेश राय, अभिषेक सिंह टुना, पप्पू पांडेय, राजकुमार सिंह, मायाशंकर राय, अभिषेक कसेरा, सुमित मिश्र, मीरा सिंह, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।