फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान हटाने को लेकर महिलाओं ने किया उग्र प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के बालूपुर रोड स्थित देशी शराब व बीयर की दूकान को हटाने को लेकर महिलाओं ने गुरुवार को सिकंदरपुर बालूपुर मार्ग को जाम कर दिया। बाद में पहुंचे एसओ सिकंदरपुर अतुल कुमार राय ने समझा-बुझाकर महिलाओं को सड़क से तो हटा दिया, लेकिन शराब की दूकान के सामने महिलाएं शराब की दूकान को अन्यत्र किए जाने के लिए धरने पर बैठ गई। उनका कहना था कि विगत 2 मई को उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर व क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर द्वारा संयुक्त जांच करने के बाद शराब की दूकान को आबादी से हटाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद आज तक दूकान नहीं हटाई गई। जबकि कई माह से महिलाएं आबादी क्षेत्र में स्थित शराब की दूकान को हटाने के लिए लगातार मांग कर रही हैं। गुरुवार को आक्रोशित महिलाओं ने सायं चार बजे बालूपुर सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर दिया। जिसमें प्रमुख रुप से डॉक्टर मालती यादव, गुड़िया रबिया, गिरजा देवी, ईशा गुप्ता, रीता देवी, बूटी देवी, नूरजहां, रिचा, कमलावती, नागमणि देवी, उषा शर्मा, रेखा गुप्ता, मीरा गुप्ता, प्रभावती देवी आदि महिलाएं थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें