फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान के करीब घाघरा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। घाघरा नदी के जल स्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है, इसके चलते तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयभीत हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को शाम जलस्तर 61.6 60 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 से 2.350 मीटर नीचे है। आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बाढ़ की संभावना फिलहाल नहीं के बराबर है, लेकिन अगले दो-तीन दिन तक लगातार जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उधर, तटवर्ती चैनपुर, गुलौरा, मठिया, महुआतर, सहियां, हल्दीरामपुर आदि स्थानों पर कटान तेज हो गया है। कटान रोकने की स्थाई व्यवस्था नहीं किए जाने से कृषि योग्य उपजाऊ भूमि नदी में तेजी से विलीन हो रही है। कटान प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू नहीं किए गए। इसको लेकर तटवर्ती वाशिंदों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें