बलिया। पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के प्रशिक्षण हाल में बुधवार की शाम आवासीय हाईस्पीड सिलाई प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में 43 किशोरियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रामअशीष ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति द्वारा तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के बाद लड़कियां कीटेक्स गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड केरल में रोजगार से जुड़ेंगी, जो अपने परिवार का पालन पोषण के साथ-साथ समाज के विकास में भी सहयोग करेंगी। आज के समय लोग लड़कियों को हीन भावना से देखते हैं जबकि अपने हुनर से बड़े से बड़े समाज में लड़ने का काम कर रही हैं। इस मौके पर फादर जॉन अब्राहम, एडीओ पंचायत आनंद चौरसिया, संस्था के निदेशक फादर ज्ञानप्रकाश, फादर प्रेमचंद, सिस्टर बेनेदिकता, सुरेंद्र प्रसाद, कुमारी रंजीता आदि थे।