फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरोग्य मेला में 3118 का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को हुआ। गर्मी व लू के कारण डायरिया, तेज बुखार, त्वचा रोग के सबसे ज्यादा मरीज इलाज करने पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद दवा का वितरण किया। तेज व लू से बचाव को लेकर जागरूक किया व ओआरएस पैकेट का वितरण कर उल्टी दस्त होने पर पीने की सलाह दी।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. योगेन्द्र दास ने बताया की जन आरोग्य मेला में कुल 3118 मरीजों जिसमें 1410 पुरूष, 1130 महिलाएं व 578 बच्चों का इलाज व दवा का वितरण किया गया। जयप्रकाश नगर विकास खण्ड मुरली छपरा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा व प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें कुल 87 रोगियों की निःशुल्क जांच व उन्हें निःशुल्क दवा वितरित किया गया। उन रोगियों में मुख्य रूप से बुखार,पेट दर्द, उल्टी, दस्त के रोगी अस्पताल पर इलाज कराने आये थे। अस्पताल के सभी चिकित्सक व कर्मचारियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें