फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथरिया-गंगाघाट मार्ग के लिए 3.78 करोड़ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/नरही। कथरियां-गंगाघाट मार्ग का निर्माण 15 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। पहली किस्त में 3.78 करोड़ मिलने के बाद लक्ष्मणपुर चट्टी से कथरियां तक कुछ काम किया गया था। लक्ष्मणपुर चट्टी से बड़का खेत पलिया खास गांव तक बनने वाली सड़क पर दो पुलिया का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण का काम अधूरा है। बारिश होने के बाद इस सड़क पर चलना मुश्किल है। मार्ग निर्माण के लिए अब 3.78 करोड़ और मिले हैं। इससे कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। मार्ग निर्माण के लिए चार जनवरी 2022 को उद्घाटन किया गया था। विधानसभा चुनाव से पहले काम भी शुरू हो गया था, लेकिन चुनाव बाद से काम बंद पड़ा था। सड़क चौड़ीकरण का काम अधूरा होने से बारिश होने के बाद इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बड़का खेत, पलिया खास, गंगहरा, कुल्हडि़या, सरवनपुर का डेरा, उमरपुर दियारे जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पहली किस्त में मिली धनराशि से लक्ष्मणपुर चट्टी से कथरियां गांव तक बनने वाली सड़क पर दोनों तरफ कुछ दूरी तक खुदाई कराकर गिट्टी डालकर छोड़ दी घई है। इससे पचंगावा गांव के लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। पिच का काम कब पूरा होगा लोग इंतजार कर रहे हैं। पिपरा कलां गांव के आगे दोनों तरफ खुदाई कराकर और थोड़ा बहुत गिट्टी डालकर कर छोड़ दिया गया है। अब दूसरी किस्त के 3.78 करोड़ मिलने से काम में कुछ तेजी आने के आसार जताए जा रहे हैं। कथरियां गंगा मार्ग का चौड़ीकरण का पूरा हो जाने से पिपरा कलां, इटही, चौरा, सलेमपुर, रामपुर अदाई, दौलतपुर, कथरियां, लड्डूपुर, शहाबुद्दीनपुर, फिरोजपुर आदि गांवों के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें