फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिकअप लदी 298 पेटी शराब बरामद, दो तस्कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बीएसटी बंधे (सिताबदियारा) से बिहार ले जाते समय पुलिस ने पिकअप पर लदी 298 पेटी (2574.72 लीटर) शराब पकड़ी। अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप में बैठे दो तस्कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीएसटी बांध स्थित चैन छपरा ढाला पर वाहन चेकिंग हो रही थी। एक पिकअप के पहुंचते ही पुलिस ने रोका। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप में बैठे दो तस्कर भाग गए। बरामद गाड़ी को ई-चालान एप पर चेक किया गया तो वाहन स्वामी प्रिंस कुमार पासवान निवासी हरिनगर गुड़गांव के नाम से पंजीकृत होना पाया गया। बरामद वाहन को सीज करते हुए एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें