फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसान दिवस पर सम्मानित हुए 27 अन्नदाता

विज्ञापन
नगर के आफिर्सस क्लब में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों को सम्मानित करते द? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनांतर्गत ऑफिसर्स क्लब में किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि दुबहर देव नारायण सिंह, विधायक प्रतिनिधि शांतिस्वरूप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 27 किसानों को उत्पादकता और क्राप कटिंग के आधार पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
किसान सम्मान दिवस पर उद्यान विभाग के आठ, गन्ना विभाग के चार, पशुपालन विभाग के आठ, कृषि विभाग के सात किसानों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसान को 7000 और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को 5000 की धनराशि प्रदान की गई। राज्य स्तर पर एफपीओ श्रेणी में अरविंद कुमार को द्वितीय पुरस्कार, प्राकृतिक खेती की श्रेणी में रंगनाथ मिश्र ग्राम सोनवानी और मसूर उत्पादन में कृष्णकांत पाठक निवासी ग्राम-नगवा को राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों को सम्मानित किया। मौके पर उप कृषि निदेशक इंद्राज, जिला कृषि अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, संतोष यादव भूमि संरक्षण अधिकारी, अंकिता यादव उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, अखिलेश सिंह, ब्रह्मानंद तिवारी, धीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उत्पादकता के आधार पर 22 किसान सम्मानित
बलिया। टमाटर उत्पादन के लिए दुबहर ब्लॉक के दिउली निवासी संजीव कुमार सिंह को पहला, रघुनाथपुर निवासी विशेश्वर वर्मा को दूसरा पुरस्कार दिया गया। सूरन उत्पादन के लिए रसड़ा ब्लॉक के संवरूपुर निवासी रणजीत वर्मा को पहला और बेरूआरबारी ब्लाक के जयंतीपाह निवासी देवी शरण वर्मा को दूसरा पुरस्कार दिया गया। आलू उत्पादन में दुबहर ब्लॉक के गोपालपुर सुरदह निवासी धर्मेंद्र गोस्वामी को पहला, शीतल दवनी निवासी रामजन्म राम को दूसरा पुरस्कार दिया गया। मटर उत्पादन में मुरली छपरा ब्लॉक के टोला सिवन राय निवासी के किसान राजकुमार यादव को प्रथम पुरस्कार, हनुमानगंज के गुरुवां निवासी कृपाशंकर सिंह को दूसरा पुरस्कार दिया गया।
गन्ना उत्पादन में नवानगर ब्लॉक के कुड़ियापुर निवासी हीरालाल और चिलकहर ब्लॉक के छिब्बी निवासी हरेराम सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
वहीं, नवानगर ब्लॉक के डूहा निवासी जयप्रकाश और मनियर ब्लॉक के खरीद निवासी महेंद्र यादव को दूसरा पुरस्कार दिया गया। दुग्ध उत्पादन में सोहांव ब्लॉक के नारायणपुर निवासी अजीत कुमार सिंह यादव को पहला और बेरुआरबारी ब्लॉक के बड़सरी निवासी ब्रृजानंद तिवारी को दूसरा पुरस्कार मिला। लेयर फार्म में बेलहरी के बाबूबेल हल्दी निवासी विनय प्रताप सिंह को पहला, नवानगर ब्लॉक के हुसैनपुर निवासी अनुज प्रताप सिंह को दूसरा पुरस्कार मिला। भेड़ पालन में बेरुआरबारी ब्लॉक के अपायल निवासी राजेंद्र पाल को पहला, सोहांव ब्लॉक के नरही निवासी मंजू पाल को दूसरा पुरस्कार मिला। बकरी पालन में रसड़ा ब्लॉक के पटना निवासी श्याम देव को पहला और नवानगर ब्लॉक के कैथवलिया निवासी श्रीकांति को दूसरा पुरस्कार मिला। प्राकृतिक खेती में काला नमक किरण धान की खेती के लिए बेरुआरबारी ब्लाक के सुल्तानपुर निवासी आनंद सिंह को पहला और गोविंद भोग धान की खेती के लिए करम्मर निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव को दूसरा पुरस्कार मिला।
क्राप कटिंग के आधार पर पांच किसान सम्मानित
बलिया। क्रॉप कटिंग के आधार पर गेहूं उत्पादन में मुरली छपरा बाग के लच्छू टोला निवासी काशीनाथ को पहला, दुबहर ब्लॉक के मोहन छपरा निवासी अनिल कुमार पांडेय को दूसरा पुरस्कार मिला। मसूर उत्पादन में रेवती ब्लॉक के रामपुर निवासी सत्यनारायण पांडेय को पहला पुरस्कार दिया गया। वहीं, मसूर उत्पादन में ही दुबहर ब्लॉक के नगवा निवासी कृष्णकांत पाठक को प्रदेश स्तर पर चयनित कर सम्मानित किया गया। धान में नवानगर ब्लॉक के रूद्रवार निवासी अजय कुमार को पहला और नगरा ब्लाक के चांदपुर निवासी सत्यराम यादव को दूसरा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें