बेल्थरारोड। चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में रविवार को नगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वैध कागजात के अभाव, बाइक पर तीन लोगों के बैठने आदि के चलते 30 वाहन चालकों से 25500 रुपये समन शुल्क के रूप में वसूल की गई। वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी ने मॉस्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।