बलिया। जिले में 20 अप्रैल तक कुल 325 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें से 243 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 82 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने 22 लोगों का सैंपल लिया और उन्हें जांच के लिए वाराणसी भेजा। राहत वाली बात यह है कि जिले में अबतक कोई कोराना पाजिटिव नहीं मिला है।