बलिया। जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 24 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 721 हो गई है। अब तक कुल 697 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 466 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि कुल एक्टिव केस 250 हैं तथा नौ की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। नगर के रोडवेज बस स्टैंड में पांच, चंद्रशेखरनगर में एक, मीना बाजार में तीन, अधिवक्तानगर एक, जगदीशपुर में दो, हैबतपुर में एक, महिला अस्पताल एक पाजिटिव पाए गए। इसके अलावा सुखपुरा के बसंतपुर में एक, गड़वार के मठमैन छह, बांसडीहरोड के शंकरपुर में एक, दुबहर के बाबू राम तिवारी के छपरा, चितबड़ागांव के महरेव में एक पाजिटिव पाए गए है। इस प्रकार जनपद व जिले के निवासी गैर जनपदों में रहने वाले को मिलाकर कुल 782 मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने का निर्देश दिया। जिस प्रकार से शहर में कोरोना शहर में अपना पाव पसार रहा है और लोग अब भी लापरवाही बरते रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब कोई भी घर कोरोना से अछूता नहीं रह पाएगा। आज नए मिले सभी मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।