फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पीएचसी पर मिलेगी 24 घंटे प्रसव की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब 24 घंटे प्रसव की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रति केंद्र तीन-तीन स्टॉफ नर्स की तैनाती भी निदेशालय स्तर से कर दी गई है। दो-दो लाख रुपये से आवश्यक उपकरणों की खरीद भी हो गई है। खास बात यह है कि इसके लिए बाहरी क्षेत्र के पीएचसी का चयन किया गया है। इससे दूरदराज के लोगों को नजदीक में प्रसव की सुविधा मिलेगी और संस्थागत प्रसव में इजाफा होगा। एनएचएम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले की चार पीएचसी का चयन किया गया है। यहां अब क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को 24 घंटे प्रसव व टीकाकरण आदि की सुविधा दी जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की सुविधा न होने से गर्भवती व धात्री महिलाओं को अपने घर से दूर सीएचसी तक जाना पड़ता था। एनएचएम निदेशालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने के लिए मुरली छपरा के लालगंज, मनियर के बालूपुर, चिलकहर के कुरेजी, रसड़ा के कोटवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरबी यादव ने बताया कि राज्य स्तर से 12 स्टाफ नर्स की तैनाती कर दी गई है। इन केंद्रों पर एक एमबीबीएस चिकित्सक की भी स्थायी तैनाती रहेगी। कहा कि सभी केंद्रों पर दो लाख रुपये की लागत से 27 प्रकार के उपकरणों की खरीद हो चुकी है। अब यहां आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में स्टाफ नर्स की तैनाती रहेगी, जो गर्भवती महिलाओं के प्रसव के साथ ही धात्री का इलाज व बच्चों का टीकाकरण भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें