फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक सूची के 2319 लाभार्थी को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि जिले में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2019-20 तक कुल 23 हजार 627 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लाभान्वित किया जा चुका है। वर्तमान में सेक सूची के आधार पर स्थाई पात्रता की सूची के 2319 लाभार्थियों को आवास दिया जाना है। भारत सरकार द्वारा भी इनकी स्वीकृति के आदेश निर्गत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों के ऐसे लाभार्थी, जिनका नाम इस सूची में है और उनके पक्के आवास निर्मित नहीं है तो उन्हें आवास दिया जाएगा। इसके लिए तत्काल अपने बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारी से संपर्क करना होगा, ताकि उन्हें 31 मार्च तक प्रधानमंत्री आवास दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें