बलिया। यात्री सुरक्षा व सुगम यातायात को लेकर यातायात विभाग एक माह का विशेष अभियान चला रहा है। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा।
जनपद के सभी थाना पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग चलाया जा रहा है। नियम को दर किनार कर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है। पिछले दो दिन में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 230 ई-रिक्सा के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इसमें अधिकतर ई-रिकशा चालक नो पार्किग, बिना लाइसेंस के वाहन चलाते मिले। चेकिंग के दौरान कोई नाबालिक चालक नहीं मिला। वहीं, 60 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की, इसमें अधिकर बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले के खिलाफ चालान काटा और आगे से खुद व परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने को जागरूक किया। टीएसआई गिरिराज सिंह ने शहर क्षेत्र में अभियान चलाया, इस दौरान नियम को दर किनार कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किया और जागरूक किया। पुलिस ने ओवर लोड़ व बिना नंबर प्लेट के चलने वाले ट्रक व लोडर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 केे खिलाफ ई-चालान किया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालाकों में खलबली मची है। यातायात प्रभारी सीओ सीटी श्यामकांत ने बताया कि अभियान लगातार चलता रहेंगा। हेलमेट लगाकर ही घर से निकले।