फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आठ रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे 230 सीसी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बिहार बार्डर के रास्ते शराब तस्करी का कारोबार व्यापक स्तर पर है। सड़क मार्ग पर निगरानी बढ़ने पर तस्कर ट्रेन के रास्ते शराब की खेप बिहार पहुंचाते हैं। रेलवे तस्करी पर नकेल कसने की कवायद कर रहा है। शराब तस्करी, यात्री सुरक्षा व आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए जिले के आठ छोटे-बड़े स्टेशन परिसर में 230 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे रेलवे पुलिस फोर्स को सहूलियत होगी। सभी सीसी कैमरे का कंट्रोल बलिया स्टेशन का कंट्रोल रूम, वाराणसी व गोरखपुर जोन मुख्यालय होगा। बलिया स्टेशन पर कंट्रोल रूम बन कर तैयार है।
विज्ञापन

वाराणसी-छपरा रूट पर बलिया स्टेशन से रोज 34 जोड़ी से अधिक ट्रेनों का संचालन बिहार के लिए होता है। सुरक्षा को दरकिनार कर शराब तस्कर चोरी छिपे सीमावर्ती छोटे बड़े स्टेशनों के माध्यम से ट्रेनों से शराब की तस्करी करते हैं। सभी स्टेशनों पर आरपीएफ मुस्तैद न होने से तस्करों की चांदी रहती है। आरपीएफ शराब तस्करी पर नकेल कसने को लेकर बिहार से सटे सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में 30 सीसी कैमरे लगाएगी। यह सभी वाईफाई से लैस होंगे। इनका सीधा जुड़ाव बलिया स्टेशन के कंट्रोल रूम के अलावा मंडल व जोन से होगा। इसके अलावा रसड़ा स्टेशन परिसर में 30, चितबड़ागांव में 10, चिलकहर में 10, फेफना में 10, बांसडीहरोड में 10, सहतवार में स्टेशन परिसर में 10 सीसी कैमरे लगेंगे। बलिया स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पूरा होन के बाद कुल 100 कैमरे लगेंगे। अभी 34 कैमरे लगे हैं। स्टेशन परिसर में डेरा जमाकर रहने वाले घुमंतू व संदिग्ध लोगों पर नजर रहेगी। बलिया स्टेशन परिसर से रोज 10 हजार से अधिक यात्री विभिन्न शहरों की यात्रा करने आते-जाते हैं। सीसी कैमरे होने से आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के साथ महिला यात्री व उनके सामान की भी सुरक्षा होगी।

शराब तस्करी व महिला सुरक्षा को लेकर स्टेशनों की निगरानी तीसरी आंख से होगी। बड़े स्टेशनों पर तीस व छोटे पर 10-10 सीसी कैमरे लगेंगे। सभी का कंट्रोल बलिया स्टेशन से होगा। निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन परिसर में कुल 100 कैमरों से निगरानी होगी। - बीके सिंह, आरपीएफ प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें