बलिया। जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में 22 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 6023 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6001 में से 5674 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 263 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 86 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6241 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि गड़वार के आसन में दो, फेफना में एक, अगरसडा में दो, कोपवा में एक, पंदह में कैथवली में एक, गढ़मलपुर में एक, मनियर के भिखरिया में छह, बेलहरी के बिगही में एक, सोनवानी में एक, हनुमानगंज के हरपुर खड़सरा में एक, तेलीबाग नगर में एक, निरालानगर में एक, जमुई में एक, चंद्रशेखनगर में एक, बांसडीह के बरियारपुर में एक, मुड़ियारी में दो, दुबहर के धरनीपुर में एक, मझौवा में एक पॉजिटिव केस पाए गए है।