राजनीति पर गीत सुनकर भड़के लोग, गायक भागा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसडीह रोड। स्थानीय बाजार में रविवार की देर शाम एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक ने जब विभिन्न दलों के नेताओं को साधते हुए गीत सुनाया तो लोग भड़क गए। लोगों ने मंच पर चढ़कर हंगामा करते हुए माइक छीन लिया। लोगों को गुस्सा देख गायक मंच के पीछे से भाग निकला। लोगों की नाराजगी के बाद कार्यक्रम ठप हो गया। काफी देर तक आक्रोशित ग्रामीण गायक की तलाश करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस और कार्यक्रम आयोजक की सूझबूझ से कार्यक्रम फिर शुरू कराया गया। ब्यूरो