बलिया। दि सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जनपद बस्ती के कोर्ट परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन यादव की गोली मारकर अपराधियों द्वारा हत्या कर दिया गया था। हत्या का कड़े शब्दों में विरोध करते हुए गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद निर्णय लिया गया गया कि अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी तत्काल नहीं की गई तो अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध करेंगे। इस दौरान प्रस्ताव पारित किया गया कि उक्त घटना के विरोध में आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे, अमित कुमार पांडेय, बीरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक ओझा, अवधेश राय, विमल राय, रविंद्र नाथ ओझा, नवमी वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव घनश्याम पांडेय ने किया।