सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के मनियर रोड स्थित गांधी आश्रम के समीप मंगलवार की शाम राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने दर्जनों गांव का भ्रमण किया। तत्पश्चात प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहां की केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीब, नौजवान, किसान की सरकार है। आज प्रदेश व देश में व्यापारी सुरक्षित हैं वही महिलाएं भी बिना डर भय के आसानी से प्रदेश के किसी स्थान पर आ जा रही हैं। सकलदीप राजभर ने कहा कि बीजेपी की सफलता से सभी विरोधी दल परेशान है। सभी को उनका अंत दिखने लगा है। इस वजह से चाहे बात केंद्र की हो या राज्य सरकार की। हर कोई किसी भी मौके पर कुछ भी बोलने को तैयार है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इससे घबराने वाली नहीं है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व ही भारत देश को दिशा और दशा प्रदान करेगा। इस मौके पर जेपी राजभर, देवेंद्र राजभर वीरेंद्र राजभर, सुग्रीव चौहान, भोला सिंह, डॉ एम आर चौहान के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।