मनियर(बलिया)। आल टीचर वेलफेयर एंड इंप्लाई एसोसिएशन की बैठक बुधवार को बीआरसी कार्यालय मनियर के प्रशिक्षण हाल में हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में चर्चा तथा एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक संघ के ब्लांक अध्यक्ष अजय सिंह, मंत्री सतीश वर्मा, एबीआरसी राघवेंद्र यादव, शिक्षक अनिल कुमार, राजीव कुमार, शेर सिंह, संजय कुमार, अनिल गुप्ता, दिग्विजय सिंह , गोपाल वर्मा, सुधीर कुमार, रमाकांत आदि लोग उपस्थित रहे।