रसड़ा। क्षेत्र के जाम गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में शुक्रवार को विधिक साक्षरता शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विधिक साक्षरता से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं पर होने वाले हिंसक कार्रवाई, भ्रूण हत्या कुप्रथा के बारे में बताया गया। आपसी विवाद के निपटारे हेतु मध्यस्थता पर बल दिया गया। मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के सचिव राजमणि ने कहा कि मध्यस्थता के द्वारा व्यवसायिक, सामाजिक, जमीनी, वैवाहिक, पारिवारिक विवादों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। इस मौके पर एसएसआई ओंकार यादव ने इन संबंधों में मुकदमा के विषय में विस्तृत जानकारी दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमलावती देवी, मानिकचंद राम, हरि कृष्ण सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, राकेश यादव, शिवसागर राम, अवध राम, सुबोध ठाकुर, मुन्ना सिंह, अल्पना सिंह, रेनू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन तहसीलदार शिवधर चौरसिया ने किया।