बलिया। नगर क्षेत्र में राशन कार्ड वितरण में धांधली को लेकर नगरपालिका के सभासद सुमित मिश्रा गोलू के नेतृत्व में नगर के कई वार्डों के सभासदों ने जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि राशन का वितरण सही तरीके से कराया जाए। ज्ञापन सौंपने पहुंचे सभासदों का आरोप है कि नगर के अधिकांश वार्डों के कोटेदार सही तरीके से राशन का वितरण नहीं कर रहे हैं। जिससे नगर के कार्डधारकों को राशन नहीं मिल रहा है। कोटेदारों की स्थिति यह है कि अपने कुछ चहेते लोगों को राशन बांटकर कोटे की दूकान बंद कर देते हैं। राशन वितरण में मनमानी के चलते हम प्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। सुमित मिश्र गोलू ने कहा कि सभासदों की बातों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सभासद अमित दूबे, झींगन सिंह, मनोज गुप्ता, हीरा जी, बिक्की खां, सुशील श्रीवास्तव, उमेश कुमार, लुत्ती यादव, कमलेश भारती, लड्डू सिंह, ददन यादव, विनोद सिंह, हरिशंकर यादव आदि शामिल रहे।