फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। शमशेर अली अशरफ़ी वेलफेयर सोसाइटी डुमरीके पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को पलिया ग्राम स्थित शिवमुनि रंजन के आवास पर हुई। बैठक में दलितों के साथ आए दिन हो रहे उत्पीड़नात्मक घटनाओं पर रोष जताते हुए दलितों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की। सोसाइटी के सचिव शमशेर अली ने कहा कि देश में दलितों के साथ अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं ,आए दिन कहीं न कहीं दलित उत्पीड़न की खबरें सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की। इसके पूर्व शिव मुनि ने पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में समाज और राष्ट्र के विकास के लिए सक्रिय योगदान का संकल्प जताया गया। इस मौके पर चंद्रकांत राम, लक्ष्मण राम एकलाख अहमद, महताब अंसारी, शाकिर, शाह आलम, मुराली राम आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें