फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर भूमि पूजन की तय की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के शहीद पार्क चौक में लगने वाले 165 फीट ऊंचे तिरंगे के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जापलिनगंज में बैठक हुई। कार्यक्रम संयोजक रिपुंजय रमण पाठक रानू ने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। विभिन्न मार्गों से होते हुए कैबिनेट मंत्री शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद भरत सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह, साकेत सिंह सोनू की उपस्थिति रहेगी। बैठक में राजबहादुर यादव, चंदन ओझा, आनंद पांडेय, नितिश सिंह, पंकज पांडेय, हर्षित त्रिपाठी, सोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें