दुबहर । क्षेत्र के बंधुचक गांव में शनिवार के दिन नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा पड़ोस संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक के कई गांव के युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक निहाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान आदर्श रघुपति संस्कृत इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत तथा सरस्वती वंदना कर अतिथियों का स्वागत किया। नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक निहाल सिंह ने कहा कि युवाओं के अंदर असीमित ऊर्जा छिपा हुआ है। मुख्य अतिथि विमल पाठक ने कहा कि युवाओं को संगठित करने का जो काम नेहरू युवा केंद्र कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। भाजपा नेता कमलेश पांडे डॉ हरेंद्र नाथ यादव उदयपुरा के प्रधान शमीम अंसारी सभासद विकास पांडे लाला अतुल पांडे अमलेश्वर , रजनीकांत छोटन पांडे जगन्नाथ शेरू यादव अमरजीत गुप्तेश्वर आदि लोग मौजूद रहे। संचालन हिमांशु पाठक ने किया।