बेल्थरारोड । सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।प्रधानाचार्य डॉक्टर जे आर मिश्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बालकों के अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। प्रतिभाओं के सम्मान से न सिर्फ उनके गुणों का विकास होता है बल्कि उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है ।समारोह में कक्षा 6 से 12 तक की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर तालियां बटोरी ।आकर्षक वेशभूषा में जयश्री, नीलम, दिव्यांश, राजनंदिनी,श्वेता मिश्र,आर्या मद्धेशिया, गरिमा, अनुज, अनुराग आदि छात्र छात्राओं का अभिनय सराहनीय रहा ।उप प्रधानाचार्य शीला मिश्र ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रबंधक के के मिश्र, सुशील मिश्र समेत छात्र ,शिक्षक और अभिभावकगण मौजूद रहे ।