फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया मार्ग का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
भरौली। क्षेत्र के भरौली में सांसद विकास निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग एवं पेवर्स ब्लॉक मार्ग का लोकार्पण शनिवार की शाम को सांसद भरत सिंह ने किया। पूरी तरह से जर्जर हो चुके मार्ग पर गांववासियों का चलना दुश्वार हो गया था और बरसात के दिनों में पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता था। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद ने देखा और इस समस्या के समाधान को अपनी निधि से मार्ग निर्माण के लिए धन का आवंटन किया। ग्रामवासियों के मंशा के अनुरूप इस मार्ग का नाम स्व. हरिशंकर राय मार्ग रखा गया है। इस मौके पर नंदजी सिंह, विनय राय, प्रमोद राय बबलू, चंद्रमणि राय, वंश नारायण राय, अक्षय कुमार राय, विनोद कुमार राय,् विजय शंकर राय, प्रशांत राय बंटी, सुशील राय, परशुराम केसरी, अंजनी राय, शिवानंद राय, सूर्य देव राय, कृष्णानंद राय, राजेश राय, जितेंद्र नाथ राय लल्लू, कमता राय, निखिल चंद्र राय महंगू आदि थे। गायक गोपाल राय ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें