रेवती। शिक्षा क्षेत्र रेवती के सूदुरवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मिल के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय अचलगढ में कुल 130 बच्चे पंजीकृत हैं। मंगलवार को 70 बच्चे उपस्थित थे। प्रधान संजय कुमार द्वारा 70 बच्चों के भोजन बनाने के लिए सामग्री उपलब्ध कराई। बच्चों की उपस्थिति के अनुपात में कम भोजन बनाए जाने की शिकायत पर शिक्षा विभाग के स्थानीय कर्मी भी विद्यालय पहुंचकर इसकी जांच कर चुके हैं। भाजपा बेलहरी मंडल के महामंत्री अश्वनी ओझा ने बताया कि एनपीआरसी समन्वयक गिरीश मिश्र व प्रधानाचार्य नवीन दूबे ने भी इसकी पुष्टि की है। श्री मिश्र का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पलीता ऐसे ही लोग लगा रहे हैं। प्रधान संजय का कहना है बच्चों की उपस्थिति के हिसाब से मध्याह्न भोजन बनाया जाता है।