फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली गांव में अतिक्रमण का बोलबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। विकास खंड रेवती के बिसौली ग्राम सभा में अतिक्रमण का बोलबाला है। गांव की विभिन्न सड़कों यहां तक की गलियों में भी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लल्लन यादव बैसाखी ने एसडीएम बांसडीह अनिल चतुर्वेदी सहित थानाध्यक्ष सहतवार को लिखित आवेदन कर गांव को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि गांव के मंसूर मोहम्मद के घर के सामने से होकर दशरथ गोंड़ के घर तक जाने वाली सड़क पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बताया कि बिसौली के एक पूर्वा हसनपुरा के गोंड़ बस्ती में आरसीसी मार्ग पर लोग अपना जानवर बांध रहे हैं। जिससे पानी, गोबर इत्यादि सड़क पर ही फैला रहता है। यही स्थिति गांव के विभिन्न मार्गो पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें