जनपद में ग्राम प्रधानों का विशाल सम्मेलन अगले वर्ष जनवरी महीने में शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा में होगा। यह जानकारी प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने अपने आवास पर शनिवार को पत्रकारों को दी । बताया कि पंचायती राज व्यवस्था में लोकतंत्र के सबसे निचली इकाई के जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान 24 घंटे जनता से जुड़े रहते हैं । उनकी समस्याओं तथा उनके अधिकारों पर चर्चा करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा । जल्द ही इसके लिए तारीखों का चयन कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। सम्मेलन में अन्य प्रांतों के पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा पंचायती राज मंत्री को भी आमंत्रित करने की योजना है। कहा कि मऊ आजमगढ़ तथा बलिया जनपद के ग्राम प्रधानों की लड़ाई के लिए मैं हमेशा तत्पर और तैयार रहता हूं । इन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सम्मेलन की तैयारी के लिए जल्द ही विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा और जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी । इस मौके पर घनश्याम पांडे शमीम अंसारी गुड्डू पांडे बलदेव जी गुप्ता नफीस अख्तर गुड्डू पांडे अखिलेश चौबे मोहन जी दुबे आदि ग्राम प्रधान उपस्थित थे।