बलिया। मन में इच्छा शक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कारनामा शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी अमित वर्मा ने सावधान इंडिया, अदालत, बिग मैजिक शो, क्राइम पेट्रोल धारावाहिक में अभिनय कर किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी अमित वर्मा ने धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से 12वीं कक्षा पास कर लखनऊ से बीबीए की डिग्री हासिल किया। फिर अभिनेता अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट में एक्टिंग सीखा। तत्पश्चात काफी परिश्रम के बाद सावधान इंडिया धारावाहिक में अभिनय किया। इसके बाद सोनी चैनल पर अदालत धारावाहिक में अभिनय किया। वर्तमान में सोनी चैनल पर क्राइम पेट्रोल धारावाहिक में टिंकू नाम से किरदार निभा रहे हैं।