फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दीपों से हुई गंगा मइया की महा आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ। पीकेएस कंपनी के तत्वाधान में गंगा नदी के हुकुमछपरा घाट पर कातिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर 5100 दीपों से गंगा मइया की महा आरती की गई। जैसे ही गंगा नदी में दीपो को प्रवाहित किया गया वैसे ही पूरा गंगा घाट दूधिया रौशनी से जगमगा उठा। कंपनी के प्रोपराइटर संजय सिंह ने बताया कि स्नानार्थियो के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था की गई है। साथ ही चिकित्सा व्यवस्था की भी सुविधा की गई है। वहीं, सुबह से गंगा घाट पर 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन शुरू हो गया है, जिसकी पूर्णाहुति पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा। श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम के लिये टेंट, जनरेटर, लाइट की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, पिंकू सिंह, राजेश पांडेय, लाल साहब, बाली राम सिंह, प्रशांत सिंह, राजन जी गुप्ता, दिनेश कुँवर, पूनम सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें