दुबहर। जंगे आजादी के प्रथम शहीद मंगल पांडेय की जन्मभूमि नगवां में राष्ट्रीय संग्रहालय बनाने की मांग तेजी से उठने लगी है। गुरुवार को मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक में बलिया संसदीय क्षेत्र के सांसद भरत सिंह व क्षेत्रीय विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल को पत्र लिखकर मांग की कि देश की आजादी में सबसे पहला अपना बलिदान देने वाले मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में विशाल राष्ट्रीय स्मारक हर हाल में बनना चाहिए। साथ ही उनके नाम पर बने स्मारक का जीर्णोद्धार भी होना चाहिए। इस संबंध में बताते हुए मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि आजादी के महान योद्धा शहीद मंगल पांडेय के नाम पर उनके पैतृक गांव में संग्रहालय का न होना अत्यंत खेदजनक है।